Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां हुए तमिलनाडु के राजकीय पक्षी एमराल्ड डव के दीदार, खास है विशेषताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में तमिलनाडु के राजकीय पक्षी एमराल्ड डव (आमपन्ना कबूतर) दिखा है।

तमिलनाडु के राज्य पक्षी को पसंद आई रानीखेत की वादियां

मिली जानकारी के अनुसार रानीझील के पास रानीखेत गैस सर्विस के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह जलाल ने इस पक्षी को अपने कैमरे में कैद किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में इस पक्षी की मौजूदगी ने पक्षी प्रेमियों, प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह भर दिया है। यह पक्षी आमतौर पर दक्षिण भारत और दक्षित-पूर्व एशिया के घने व नम वनों में पाया जाता है।

जानें इसकी विशेषता

एमराल्ड डव, जिसे हरा कबूतर भी कहा जाता है, एक छोटी, मध्यम आकार का कबूतर है, जिसकी लंबाई लगभग 23-27 सेमी होती है। यह आमतौर पर भूरे रंग का होता है, जिसके पंख चमकीले हरे रंग के होते हैं, उड़ान के पंख और पूंछ काले होते हैं। एमराल्ड डव आमतौर पर जमीन पर रहने वाले पक्षी होते हैं और वे अक्सर पेड़ों पर बहुत कम समय बिताते हैं। वे तेज और सीधी उड़ान भरते हैं।

Exit mobile version