Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आनन्द सिंह भोज का टैक्सी यूनियन ने किया स्वागत, बांटी मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा परिवार की ओर से देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा उपाध्यक्ष आनन्द सिंह भोज का स्वागत किया गया।

किया स्वागत, दी बधाई

आनंद सिंह भोज के देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर टैक्सी यूनियन परिवार की ओर से शुभकामनाएं व हार्दिक बधाईया दी गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित‌ गणों ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया‌।

यह लोग रहें उपस्थित

इस मौके पर टैक्सी यूनियन के संरक्षक अनूप साह, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जुन सिह मुस्यूनी, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी, कार्यालय प्रभारी एंव कई वाहन स्वामी विनोद सिंह, अशद अहमद, पप्पू गुरूरानी, दीपू आदि लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version