Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नेपाल में साहित्य सम्मेलन में शिरकत करेंगी शिक्षिका दीपा तिवारी, संगीत, साहित्य व लेखन में है खास रूचि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। नेपाल सरकार के सुदूर पश्चिम प्रज्ञा प्रतिष्ठान की ओर से सात और आठ जून को नेपाल में दो दिवसीय नेपाल भारत साहित्य सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

सम्मेलन का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में जिले के चौखुटिया के बसभीड़ा निवासी शिक्षिका दीपा तिवारी शिरकत करेंगी। जो आज पांच जून को नेपाल को रवाना होंगी। सम्मेलन में दोनों देशों के साहित्यकार अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

किया गया है सम्मानित

दरअसल दीपा तिवारी जीआईसी महाकालेश्वर में शिक्षिका हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उन्हें 1997 में अध्यापक दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनको कला, संगीत के साथ ही साहित्य व लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है। दीपा की जनआंखर, बाल प्रहरी, पुरवासी सहित कई पत्र- पत्रिकाओं में कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।

Exit mobile version