Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूटी की टक्कर से शिक्षक गंभीर रूप से घायल, गाजियाबाद रेफर, परिजनों ने पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कुछ दिनों पहले एक स्कूटी की टक्कर से शिक्षक को गहरी चोटें आई है।

शिक्षक गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार चलमोड़ीगाड़ गांव निवासी जीवन चंद्र जोशी घर के निर्माण के लिए देर शाम 6:30 बजे मिस्त्री हासिम के साथ स्कूटी से धौलादेवी की ओर जा रहे थे। क्वेराली बैंड के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी सवार युवती ने टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक गहरी खाई में गिर गये। जिसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी धौलादेवी लेकर पहुंच गए। यहां से चिकित्सक ने उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें हल्द्वानी और फिर गाजियाबाद रेफर कर दिया गया।

जांच कर रही पुलिस

वहीं अब शुक्रवार (25 जुलाई) की देर शाम घायल शिक्षक के परिजनों ने दन्या थाने में तहरीर दी है। उन्होंने स्कूटी चालक कोमल पांडे निवासी दन्या और पीछे बैठी युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version