Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संस्कृतिकर्मी श्री शिवचरण पांडे के निधन पर एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने शोक जताया

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रख्यात संस्कृतिकर्मी श्री शिवचरण पांडे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि शिवचरण पांडे जी का संस्कृति के संरक्षण के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने एसएसजे परिसर द्वारा आयोजित किये गए सांस्कृतिक महोत्सवों में अतिथि रूप में आकर हमें गौरवान्वित किया है। उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। विश्वविद्यालय परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

उत्तराखंड को काफी नुकसान उठाना पड़ा है

हिंदी एवं पत्रकारिता और जनसंचार विभाग में आयोजित हुई शोक सभा में विभागाध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि श्री शिवचरण पांडे जी के निधन होने से उत्तराखंड को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।  शोकसभा में विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

शिवचरण पांडे जी ने जीवन पर्यंत संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में हुई शोकसभा में विभाग के प्रभारी डॉ ललित चन्द्र जोशी ने कहा कि शिवचरण पांडे जी ने जीवन पर्यंत संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उनके दिवंगत हो जाने से रंगमंच और संस्कृति के क्षेत्र को भारी क्षति हुई है। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें।

Exit mobile version