Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए होगा टीम का चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ में सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।

प्रतियोगिता का आयोजन

यह प्रतियोगिता 24 से 27 अक्तूबर तक होगी। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि इसमें जिले की टीम की ओर से भी प्रतिभाग करेगी।इसके लिए जिले की टीम का चयन 17 अक्तूबर को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।

Exit mobile version