अल्मोड़ा: एक किशोरी ने गलती से ओवर डोज दवाइयों का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई । जानकारी के अनुसार धौलादेवी के तोली निवासी एक किशोरी ने गलती से ओवर डोज दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज बेस को रेफर कर दिया गया।जहां डाक्टरों ने इंमरजेंसी में मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है ।
गुरुवार को दिन में गलती से ओवर डोज दवा का सेवन किया
जानकारी अनुसार धौलादेवी के पनुवानौला तोली निवासी 11 वर्षीय बच्ची ने गुरुवार को दिन में गलती से ओवर डोज दवा का सेवन कर लिया। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन हेमंत पांडे ने बताया कि हालत बिगड़ने पर किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से बेस को रेफर कर दिया गया।