Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दोस्तों के साथ पनार नदी में नहाने गया किशोर, डूबने से मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लाक के ग्राम कुटोली जैंती निवासी संजय आर्या 16 वर्ष पुत्र चिंता राम सोमवार को गांव के ही अन्य दोस्तों के साथ पनार नदी में नहाने गया था।

डूबने से किशोर की मौत

इस बीच नहाते समय संजय गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने स्थानीय लोगों की इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी जैंती पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद किशोर को बाहर निकाला गया। जब तक किशोर की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

Exit mobile version