Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: संप्रेक्षण गृह से फरार हुआ किशोर‌ ताकुला से बरामद, चोरी की स्कूटी भी बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक  29/01/2025 को जिला परिवीक्षा अधिकारी द्वारा तहरीर दी गई कि एक विधि विवादित किशोर सुबह प्रातः राजकीय सम्प्रेक्षण गृह पांडेखोला से फरार हो गया है।

पुलिस ने ताकुला से बरामद किया

जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। इस मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजेन्द्र प्रसाद व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी टीम द्वारा फरार विधि विवादित किशोर की तलाश शुरु की गई। आज दिनांक 31/01/2025 को पुलिस टीम के अथक प्रयास व ठोस सुरागरसी-पतारसी से विधि विवादित किशोर को ताकुला क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी संख्या UK01 B 3268 सहित संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। विधि विवादित किशोर ने रोडवेज वर्कशॉप के पास से स्कूटी चोरी की और ताकुला क्षेत्र की ओर निकल गया। स्कूटी स्वामी द्वारा दिनांक 29/01/2025 की रात्रि में स्कूटी चोरी के संबन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत की गई है। कोतवाली अल्मोड़ा, एसओजी, थाना सोमेश्वर (चौकी ताकुला) की संयुक्त टीम द्वारा विधि विवादित किशोर को बरामद किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 नीरज सिंघल कोतवाली अल्मोड़ा

अपर उपनिरीक्षक रमेश टम्टा, चौकी ताकुला, थाना सोमेश्वर

हेड कांस्टेबल रमेश काला,चौकी ताकुला, थाना सोमेश्वर
कानि0 सुन्दर लाल कोतवाली अल्मोड़ा
कानि0 राजेश भट्ट-एसओजी अल्मोड़ा
कानि0 इरशाद उल्ला-एसओजी अल्मोड़ा

    Exit mobile version