अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर से मामला सामने आया है। यहां डीजे न बजाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
युवक ने पुलिस में दी तहरीर
मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर के टाना सजोली निवासी पंकज सिंह नयाल ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह डीजे संचालन का काम करता है। बीते दिनों उसने सुनाड़ी गांव में एक शादी में डीजे संचालन का काम किया। जब उसने रात को उसने डीजे बंद किया तो कुछ युवकों ने देर रात में भी जबरन डीजे बजाने को कहा। जब उसने डीजे बजाने से मना कर दिया तो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया।
मामले की हो रही जांच
जिसके बाद पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रहीं हैं।