Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बनी अस्थाई चौकी, पुलिस जवान और होमगार्ड के जवान तैनात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में अस्थाई चौकी बनी है। जिसका संचालन शुरू हो गया है।

जागेश्वर धाम में पर्यटकों की आवाजाही में हो रहा इजाफा

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस की बैठक हुई। जिसमें एक मई से अस्थाई चौकी खोलने का निर्णय लिया गया था। वहीं आज मंगलवार से जागेश्वर में अस्थाई चौकी का विधिवत संचालन शुरू हो गया है। जिसमें जागेश्वर धाम में पुलिस जवान और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। इससे व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। इससे वीकेंड में पैदा होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी।

Exit mobile version