Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए दस नेताओं ने पेश की दावेदारी, पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी नामों की सूची

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव होने हैं। जिसमें जिले के एकमात्र जिलाध्यक्ष पद के लिए दस नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।

की दावेदारी पेश

जानकारी के अनुसार जिसमें आज गुरुवार को जिला पार्टी दफ्तर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसमें भाजपा पर्यवेक्षक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल, राकेश नैनवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रायशुमारी की। इस दौरान चुनाव अधिकारी खिलेंद्र चौधरी के सामने जिलाध्यक्ष पद पर दस नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। जिस पर बताया कि सभी नामों की सूची बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दी जाएगी। जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष का नाम तय कर घोषणा करेगा।

इन्होंने की दावेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर महेश नयाल, दर्शन रावत, धमेंद्र बिष्ट, ललित दोसाद, प्रकाश भट्ट, बीना नयाल, महिपाल बिष्ट, संजय डालाकोटी, पूनम पालीवाल, दीपक पांडे ने पार्टी पर्यवेक्षकों और चुनाव अधिकारी के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ललित लटवाल, महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, रेखा आर्या, हरीश कनवाल, नवीन बिष्ट, आनंद डगवाल, कैलाश गुरुरानी, कैलाश गोस्वामी, देवाशीष नेगी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version