Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर के कर्नाटक खोला, धारानौला सहित अन्य क्षेत्र में गुलदार का आतंक, निजात दिलाने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार नगर के कर्नाटक खोला, धारानौला सहित अन्य क्षेत्र में आए दिन गुलदार दिख रहें हैं ‌ जिससे लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार घरों के पास तक आने लगे हैं। इससे लोग अकेले में बाहर निकलने में डर रहे हैं। कई बार गुलदार पुलिस लाइन परिसर में भी दिखाई दिया है। जिस पर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए गुलदारों की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version