Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बंदरों और कुत्तों का आतंक, पिछले 04 माह में 621 लोगों को किया घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बंदरों के साथ आवारा कुत्तों का भी आतंक बना हुआ है। जो आते जाते हुए लोगों पर हमला कर देते हैं। ऐसे में लोगों में दहशत बढ़ने लगी है।

आवारा कुत्तों और बंदरों के हमले में हुए इतने घायल

मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार महीनों में बंदरों और कुत्तों ने 621 लोगों को घायल किया हैं। जिसमें मार्च में ही अब तक 174 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार बंदरों और हमलों में घायल हुए लोग अस्पताल पंहुच रहें हैं। जिला अस्पताल में हर दिन चार से पांच ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। बीते चार महीनों में कुत्तों के काटने से 571 और बंदरों के हमले में 50 लोग घायल हुए हैं। जिस पर लोगों ने आवारा कुत्तों और कटखने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version