Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बंदरों का आतंक, शीतलाखेत में पकड़े 25 से अधिक बंदर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार बंदरों का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में भी दहशत बढ़ गई है।

बंदरों को पकड़ने का अभियान

वही इन दिनों बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए मथुरा से टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार को टीम ने शीतलाखेत क्षेत्र में 25 से अधिक बंदर पकड़े। इन्हें एनटीडी मृग विहार भेजा गया। जिनका बधियाकरण किया जाएगा। जिसके बाद इन्हें जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

Exit mobile version