Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक, लोगों पर कर रहें हमला, अस्पताल में एक माह में पंहुचे इतने घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़‌ रहीं हैं। साथ ही इनका आतंक भी लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों में भी भय बना हुआ है।

कुत्तों का आतंक

जानकारी के अनुसार यहां बीते एक माह में जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने के मामलों में बढ़ोत्तरी दिखी है। जिसमे यहां एक माह में करीब 60 से अधिक मामले आ चुके हैं। जिसमे नगर के लाला बाजार, धारानौला, धार की धूनी, खोल्टा, खत्याड़ी, राजपुरा, कर्नाटक खोला, पांडेखोला समेत कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। जो राह चलते लोगों पर झपट जाते हैं। जिस पर लोगों ने निजात दिलाने की मांग की है‌।

दी यह जानकारी

इस संबंध में भरत त्रिपाठी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा ने बताया कि लावारिस कुत्तों के लिए समय-समय पर बधियाकरण अभियान चलाया जाता है। जल्द प्रक्रिया फिर शुरू होगी।

Exit mobile version