अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर द्वाराहाट के पांडवखोली स्थित दिव्य गुफा में ध्यान लगाने पहुंचे।
दिव्य गुफा में लगाया ध्यान
मिली जानकारी के अनुसार थलाइवा रजनीकांत गढ़वाल प्रवास के बाद गत बुधवार की देर शाम द्वाराहाट पहुंचे। उनका कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। विश्राम के बाद वह योगदा आश्रम पहुंचे। यह उन्होंने संचालकों, संन्यासियों से मुलाकात कर वहां ध्यान लगाया। जानकारी के अनुसार पहाड़ की शांत व सुरम्य वादियों में पहुंचकर वह अध्यात्म में रमे नजर आए। यहां उन्होंने महावतार बाबा की गुफा में कुछ देर समय बिताया। इसके बाद अभिनेता दोपहर बाद हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। वह पहली बार वर्ष 2002 में योगदा आश्रम पहुंचे। यहां से लौटने के बाद उनकी फिल्म ‘काला’ को बड़ी सफलता मिली थी। तब से उनकी आस्था और बढ़ गई और वह प्रत्येक वर्ष महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाने पहुंचते रहे। 2019 में वह अपनी एक और फिल्म ‘दरबार’ की सफलता की कामना के लिए यहां पंहुचे। तब से वह निरंतर आश्रम पहुंचकर बाबा की गुफा के दर्शन के साथ ही यहां ध्यान लगाने पहुंच रहे हैं। बाबा के आशीर्वाद से उन्हें फिल्मों में अपार सफलता मिली।
फिल्मों में जलवा बरकरार
फिल्मी दुनिया में “थलाइवा” के नाम से मशहूर रजनीकांत ने पिछले पाँच वर्षों में लगातार कई सुपरहिट फिल्में देकर सिनेमा जगत में अपनी बादशाहत कायम रखी है। वर्ष 2020 में आई ‘दरबार’, 2021 में रिलीज हुई ‘अन्नाथे’ व 2023 में उनकी फिल्म ‘जेलर’ ने विश्वभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार किया। वर्ष 2024 में रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ ने खेल और सामाजिक संदेश को जोड़ते हुए एक नए रूप में उन्हें प्रस्तुत किया, जबकि 2025 में आने वाली ‘थलाईवर 171’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।