Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा विभिन्न योजनाओं की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री व विस उपाध्यक्ष का जताया आभार

अल्मोड़ा :आज 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा पेरी अरबन क्षेत्रों के लिए 26 करोड़ 82 लाख की खत्याड़ी जीओवी पंपिंग पेयजल योजना की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया  गया ।

कमलेश्वर नदी से 5 एमएलडी पानी डोलीडाना में बनाये जाने वाले टैंक तक लाया जाएगा

इस योजना के अंतर्गत कमलेश्वर नदी से 5 एमएलडी पानी डोलीडाना में बनाये जाने वाले टैंक तक लाया जाएगा वहां से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा इस योजना के तहत सरसों ,माल ,देवली  ,चौसली लोधिया ,बर्षिमी ,खत्याड़ी तथा उससे लगने वाले क्षेत्रों को भरपूर मात्रा में पानी का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी ।

यह लोग रहे शामिल

आभार व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष कैलाश गोरानी महामंत्री मनोज जोशी महामंत्री संजय  रिख्खू नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल सुनील जोशी रोहित साह बीना नयाल माया जोशी नगर मंत्री आशीष कुमार रमेश मेर दीप्ति सोनकर करन टम्टा दीपक पांडे पीसी रावत कोषाध्यक्ष कंचन कुमार मीडिया प्रभारी हरीश त्रिपाठी सोशल मीडिया प्रभारी भावेश जोशी आदि शामिल थे ।

Exit mobile version