Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तो इसलिए विवाहिता ने पी लिया फिनायल, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र की एक विवाहिता ने फिनायल गटक लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के नया गान चौहान, चिल्किया निवासी दीपा बिष्ट ने द्वाराहाट थाने में तहरीर दी। उसके मुताबिक वर्ष 2021 में उसका विवाह राजेंद्र के साथ हुआ। विवाह के एक सप्ताह बाद ही दहेज की मांग करते हुए पति उसके साथ मारपीट करने लगा। जुलाई 2022 में पति ने मारपीट की और सास कमला ने उसके हाथ में फिनायल की बोतल थमा दी जिसे उसने पी लिया। जिसके बाद ससुर ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

जांच शुरू की

उसकी शिकायत पर रामनगर में पुलिस ने पति को समझाया लेकिन समझौता नहीं हो पाया। उसे अपने मायके द्वाराहाट के कनलगांव, बग्वालीपोखर में रहना पड़ रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है‌। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version