Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 15 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार मास्टरमाइंड आया पुलिस गिरफ्त में, छुपने के लिए अपना रहा था यह पैंतरे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने चोरी की घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।

पुलिस में दी थी तहरीर

बीते दिनांक 02.10.2024 को भूमिया मन्दिर में हुई चोरी के संबध में थाना चौखुटिया में FIR NO-22/2024 पंजीकृत हुई थी,जिसमें थाना चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03/10/2024 को 02 अभियुक्तों (भावना देवी उर्फ भानू व गिरधर सिह उर्फ गुड्डु को) को गिरफ्तार किया था, जिस दौरान अभियुक्त पूरन सिंह मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाकर आज दिनांक 24/10/2024 की प्रातः फरार अभियुक्त पूरन सिंह को भटकोट चौखुटिया से अन्तर्गत धारा 303/305 (घ)/317(2) (5) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया। जो फरार होने के बाद से पुलिस की नजरों से बचने के लिये लगातार ठिकाने बदल कर रहा था,लेकिन पुलिस की सतर्कता से गिरफ्त में आया।

चोरी की घटना को दिया अंजाम

अभियुक्त पूरन सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र स्व० नारायण सिंह निवासी ग्राम ढौन चौखुटिया,अल्मोडा ने तथाकथित पत्नी और बड़े भाई के साथ मिलकर 15 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था,अभियुक्त 2023 में भी चोरी के मामले में तथाकथित पत्नी भावना उर्फ भानू के साथ जेल जा चुका है।

आपराधिक इतिहास

1-मुकदमा FIR NO- 22/23 धारा 380/457/34/411 भादवि थाना चौखुटिया जनपद अल्मोडा ।
2-मुकदमा FIR NO-22/24 धारा 303/305(प) वीएनएस 35 (1) (2)/106 बीएनएनएस थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा ।

चौखुटिया पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ०नि० सतीश चन्द्र कापड़ी थानाध्यक्ष चौखुटिया
2- अपर उ0नि0 दीवान सिंह कोरंगा-थाना चौखुटिया
3- हे०कानि० मनोज कोहली-थाना चौखुटिया
4- कानि0 विरेन्द्र पाल सिंह-थाना चौखुटिया
5- कानि० राजेश भट्ट SOG-अल्मोडा
6-कानि0 बलवन्त प्रसाद-साईबर सेल अल्मोड़ा

Exit mobile version