Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: NDPS अधिनियम में फरार चल रहे अभियुक्त को लमगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त गिरफ्तार-

दिनांक 09.02.2022 को थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0 08/22 में  फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा पुलिस टीम बनाकर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह मय पुलिस टीम ने अभियुक्त कैलाश नाथ उम्र 30 पुत्र गणेश नाथ निवासी ग्राम कचिलाकोट पो0 जोस्युरा तहसील धारी नैनीताल के मिलने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश देने पर दिनांक 05.03.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर ग्राम कचिलाकोट नैनीताल से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version