Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्राचीन आदि बदरीनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण, धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करने में मिलेगी मदद

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विधानसभा सोमेश्वर और तहसील रानीखेत के अंतर्गत कुवांली स्थित प्राचीन और धार्मिक महत्व के आदि बदरीनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकास

जानकारी के अनुसार इस मन्दिर को मानसखंड माला मिशन के तहत विकसित किया जाएगा। इसके तहत मंदिर का सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मंदिर के विकास की घोषणा की है। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि मंदिर के विकास से यहां की धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Exit mobile version