Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर व्यापार मंडल ने दीपावली पर्व में आगामी रविवार को भी बाजार खोलने का लिया निर्णय

दीपावली के त्योहार के लिए लोगों ने सामान की खरीदारी करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते बाजार में भी काफी चहल पहल बढ़ने लगी है। इसी के चलते दीपावली त्योहार को देखते हुए नगर व्यापार मंडल और व्यापारियों ने इस रविवार 31 अक्टूबर को बाजार खोलने का निर्णय लिया है।

कोरोना काल में व्यापारियों को हुआ भारी नुकसान-

2020 से लगातार कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए दीपावली एक सजीवनी साबित हो सकती है। जिससे थोड़ा बहुत आर्थिक स्थिति सही हो सके। इस बैठक मै यह भी निर्णय लिया गया, कि बाहरी व्यक्तियों को भी जगह जगह पर नहीं बैठने दिया जाएगा।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल, अमन नजोंन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज साह , प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी, राजीव भसीन, जोगिंदर निरंकारी, पवन साह, भुवन वर्मा, मनीष जोशी , ज्योति कपूर, शहजाद कश्मीरी, सलमान, गुड्डू भट्ट, दीप जोशी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version