Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जाने लगी ठंड, बढ़ने लगी तपिश, इतना दर्ज किया गया तापमान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही मौसम बदलने लगा है और ठंड कम होने लगी है।

मौसम में बदलाव

जिसमें मार्च पहला सप्ताह समाप्त होने के साथ तपिश भी बढ़ने लगी है। इससे अब लोगों ने गर्म कपड़ों को उतारना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को नगर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अभी सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य बना हुआ है। आपदा कंट्रोल के मुताबिक नगर का अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Exit mobile version