Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेखौफ चोरों के हौंसले बुलंद, जिला सत्र न्यायालय के वैयक्तिक सहायक के घर में की चोरी, उड़ा ले गए ज्वैलरी व नगदी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चोरों के हौंसले बुलंद हो रहें हैं। जो‌ बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

चोरी की घटना का मामला

मिली जानकारी के अनुसार एक ऐसी घटना सामने आई है। चोरों ने पांडेखोला स्थित जिला सत्र न्यायालय के वैयक्तिक सहायक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखी ज्वेलरी और नगदी में हाथ साफ कर लिया। पीड़ित मामले को लेकर पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे बताया है कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। बीते मंगलवार को वह वापस लौटे तो आवास का ताला टूटा देख होश उड़ गए। वहीं, देखा तो अल्मारी तोड़कर उसमे रखे ज्वेलरी और नगदी गायब थी।

जांच शुरू

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version