Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चोरों के हौंसले बुलंद, अब सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में मारा डाका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चोरों के हौसले आए दिन बुलंद होते जा रहे हैं। जिससे लोगों को घर छोड़ने में भी डर लग रहा है।

घर में की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार एक चोरी का मामला सामने आया है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में चोरी की है। जानकारी के अनुसार कलक्ट्रेट से लगे ग्राम गरगूढ निवासी सेवाविवृत्त प्रोफेसर शिवदत्त शर्मा ने पुलिस को ऑनलाइन तहरीर भेजी है। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह परिवार के साथ लखनऊ गए हुए हैं। इस समय उनके घर में कोई नहीं रहता है। बुधवार रात करीब 12 बजे अज्ञात दो लोगों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल के सीसीटीवी फुटेज से मिली। कहना है कि घर से क्या-क्या चोरी हुआ है इसका पता वापस लौटने के बाद ही चल पाएगा।

Exit mobile version