Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अदालत ने सरकारी काम में बांध डालने के आरोपी को किया दोष मुक्त

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकारी काम में बाधा डालने और लोक सेवक के साथ गाली गलौज व मारपीट के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ने आरोपी को दोष मुक्त किया।

आरोपी ने सरकारी कार्य में बांधा डाली और लोक सेवक के साथ की थी मारपीट

23 सितंबर 2021 को आरोपी राम सिंह पुत्र मदन सिंह ग्राम नेलपड़, भनोली अल्मोड़ा के खिलाफ वादी राजस्व उपनिरीक्षक तनुज जोशी ने राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र भगरतोला में तहरीर सौंपी थी। आरोप लगाया था, कि आरोपी ने सरकारी कार्य में बांधा डाली और लोक सेवक के साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मौजूद साक्ष्य व गवाहों का परिसीलन कर न्यायालय ने आरोपी को किया दोष मुक्त

अभियोजन की ओर से न्यायालय में छह गवाह पेश किये गए। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य व गवाहों का परिसीलन कर न्यायालय ने आरोपी को दोष मुक्त किया। आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी और मनोज पंत ने पैरवी की।

Exit mobile version