Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन विभाग में भर्ती का दिया झांसा, इस पैंतरे से 70 हजार से ज्यादा रूपये ऐंठ गया साइबर ठग, आप न करें यह गलती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में तेजी से साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। ठग मासूम जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के चौखुटिया क्षेत्र से सामने आया है।

साइबर ठगों का बढ़ता जाल

मिली जानकारी के अनुसार थापला मासी चौखुटिया निवासी प्रकाश चंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त 2025 को 9:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने खुद को वनाधिकारी बताते हुए कहा कि वन विभाग में भर्ती निकली है। अगर आप इच्छुक हो तो अपने डॉक्यूमेंट भेजो। आपको फॉरेस्ट गार्ड में भर्ती करा दूंगा और व्हाट्सएप पर एक फार्म भेजा और बोला डॉक्यूमेंट भेज दो फार्म में खुद भर लूंगा। अलग-अलग झांसे लेकर पैसे लिए। जिसकी बाद‌ कागजात सत्यापन करने के नाम पर 73,293 रुपये ठग लिए। इसके बाद शक होने पर उसने मोबाइल से साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने चौखुटिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version