Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के इस छात्रावास में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार जल्द होगी ठीक, सुधारीकरण का चल रहा कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर के जियारानी छात्रावास में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार जल्द ठीक होगी।

सुधारीकरण का कार्य शुरू

मिली जानकारी के अनुसार इस छात्रावास में पांच लाख से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का सुधारीकरण होगा। यह दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सुरक्षा दीवार के अभाव में लावारिस पशु आवाजाही के दौरान कई छात्राओं पर हमला कर चुके हैं। आखिरकार परिसर प्रबंधन ने छात्राओं की इस परेशानी को गंभीरता से लिया है। जल्द अब पांच लाख रुपये से क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक किया जाएगा। इससे छात्राओं को सुरक्षा मिलेगी। वहीं सुरक्षा दीवार का सुधारीकरण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

Exit mobile version