Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांव की बहु ने पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू की खास पहल, रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में शुचि राकेश जोशी ने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खास पहल शुरू की है।

ग्रामीण महिलाओं के लिए खास पहल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा निवासी शुचि लंबे समय तक नोएडा सहित कई अन्य स्थानों पर काम कर चुकी है। वह जब पूजा-पाठ के लिए गांव पहुंचीं और यहीं की मिट्टी से जुड़ने का संकल्प लिया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर लहसुन, अदरक, पुदीना, भांग, लाल मिर्च आदि से बना पहाड़ी नमक बेहतरीन पैकिंग में नोएडा के बाजारों में उतारा। इसके साथ ही शहद और अन्य मसालों को भी बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है।

बाहर शहरों में खुब डिमांड

इस संबंध में संस्था की संस्थापक शुचि ने बताया कि जल्द ही और महिलाओं को जोड़ा जाएगा जिससे उन्हें घर बैठे रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि नोएडा में पहाड़ी नमक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अन्य शहरों में भी उत्पादों को पहुंचाने की योजना है।

Exit mobile version