Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लमगड़ा क्षेत्र में विगत दिनों मिला था युवक का शव, एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अनावरण हेतु गठित की 05 पुलिस टीम

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में दिनांक 02/05/2022 को लमगड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत जीवन सिंह बोरा पुत्र गोधन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी-स्यूनानी लमगड़ा अल्मोड़ा का शव बरामद हुआ था। जिसमें दिनांक 3/5/22 को एफ आई आर नंबर 13/22 धारा 302 आईपीसी थाना लमगड़ा मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

एस‌एसपी ने किया निरीक्षण-

जिस पर‌ प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा‌ द्वारा थाना लमगड़ा पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मामले के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में 05 टीमों का गठन किया गया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में जहर का होना पाया गया ।

कीटनाशक पदार्थ बेचने वालों से पूछताछ-

विवेचना में एफएसएल टीम, सर्विलांस टीम एवं अन्य माध्यम तथा आसपास के सभी तत्वों को दृष्टि में रखकर विवेचना की जा रही है। ‌क्षेत्र में कीटनाशक पदार्थ बेचने वाले व्यक्ति को सूचीबद्ध कर थाने पर बुलाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है, मृतक के जानने वालों एवं अन्य तथ्यों पर जाँच कर विवेचना की जा रही हैं।

Exit mobile version