Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रदेश की जनता से किए समस्त वादों को पूरा कर रही धामी सरकार- बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पूर्व दर्जा मंत्री और भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने एक बयान जारी किया।

हो रहें यह कार्य

जिसमें उन्होंने जारी बयान में कहा कि चौखुटिया में जनता की मांग पर चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ एवं महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत यू कोट, वी पे मॉडल के तहत चयनित इन सात विशेषज्ञ चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, डीडीहाट, बीरोंखाल और उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में तैनाती दी गई है। ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सा इकाईयों में आधुनिक उपकरणों से लेकर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य सपोर्टिंग स्टॉफ की तैनाती लगातार कर रही है। प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को भी चरणबद्ध तरीके से दूर करने के प्रयास के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत सात विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है, जिनमें एनेस्थेटिस्ट व पीडियाट्रिशियन के दो दो जबकि ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी के तीन विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल है। विभागीय अनुबंध के तहत चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कर्नाटक ने कहा कि धामी सरकार द्वारा सीमांत और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली जनता तक सरकारी योजनाओं को सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।

कहीं यह बात

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा राज्य में किये जा रहे चहुंमुखी विकास से विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। इस कारण कांग्रेस पार्टी मुद्दों से भटक कर आंदोलन की राह पकड़ रही है। 

Exit mobile version