Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के छात्रावासों के जर्जर भवनों का होगा सुधारीकरण, शासन को भेजा प्रस्ताव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसजे परिसर के अधीन आने वाले छात्रावासों के जर्जर भवनों का सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।

भेजा प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार इस संबंध में एसएसजे प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके बाद जल्द छात्रावासों के जर्जर भवनों का सुधारीकरण होगा। बताया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है। जर्जर भवनों से छात्र-छात्राओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद के साथ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्रावासों के सुधारीकरण के लिए शासन को दो करोड़ 84 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है।

Exit mobile version