Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जमीन को लेकर दो पक्षों में बढ़ा विवाद तो भू-स्वामी ने की कब्जेदार की पिटाई

जमीन का कब्जा नहीं छोड़ा तो कब्जेदार की भू-स्वामी ने पिटाई कर दी। आरोपित ने पीड़ित के घर में घुसकर बखेड़ा किया। वहीं उससे जातिसूचक शब्द भी बोले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

जानें पूरा मामला

     लमगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम अनुली में अंशु जोशी की जमीन पर जीवन राम का कब्जा था। बताया जा रहा है कि अंशु के पुरखों ने जीवन को भूमि दी थी। अब अंशु भूमि को बेचने के लिए खरीदार ले आया तो जीवन ने कब्जा छोड़ने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। दिनेश राम निवासी अनुली थाना लमगड़ा ने थाने में तहरीर सौंपी। उसने कहा कि रविवार कि देर शाम घर में अंशुल अपने साथियों के साथ आया। पीड़ित की पत्नी और बच्चों के साथ गालीगलौच कर दी। मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्द भी प्रयोग किए।  जीवन ने अपने भाई के साथ विरोध किया तो उन दोनों के साथ भी आरोपित ने मारपीट की।

अंशुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आरोप है कि गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ ही उसने विवाद और मारपीट, गालीगलौच की। इन लोगों को चोंटे भी आई, जिसके चलते सीएचसी लमगड़ा में उपचार किया गया। इधर पुलिस ने आरोपित अंशुल के विरुद्ध धारा – 452, 323, 504 और 506 और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपित की धरपकड़ में जुट गई।

आरोपी फरार
संजय जोशी, मोरनौला चौकी प्रभारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल आरोपी फरार है।

Exit mobile version