Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए कल होगा जिले की हॉकी टीम का चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिले की हॉकी टीम का चयन होना है। जो नौ जनवरी को किया जाएगा।

दी यह जानकारी

इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में 12 से 14 जनवरी तक अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होनी है। इसमें अल्मोड़ा की हॉकी टीम को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए जिले की हॉकी टीम का चयन होना है। जो नौ जनवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दस बजे से होगा।

Exit mobile version