Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्रों को बताया कानून का महत्व, साइबर सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा “नालसा जागृति योजना” विषय पर दिनांक-13/07/2026 को राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान करबला अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें छात्रों को न्याय तक शीघ्र पहुँच, नशे के दुष्परिणामों, उपचार व बचाव साइबर अपराध, मानव तस्करी,यौन शोषण,दहेज निषेध अधिनियम, बाल श्रम,। फूड एक्ट, उपभोक्ताओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास व निशुल्क विधिक सहायता,नालसा हैल्पलाइन नंबर 15100, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संस्थान परिसर में छायादार , वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। शिविर में दीपचंद्र जोशी, विजय प्रताप, संजीव पाण्डे,  किशन अधिकारी, विधि इंटर्नशिप अमीषी सिंह एवं अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version