Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने आम जनता से कोविड-19 की दोनो डोज को अवश्य रूप से लगाने की अपील की

भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन जनपद में कराया जा रहा है। उक्त संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुये जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मास्क, सैनेटाईजर, सोशल डिस्टेसिंग, थर्मल स्कैनिंग तथा नियमों का पालन  सुनिश्चित कराया जा रहा है।

चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों का टीकाकरण घर-घर जाकर किया जा रहा हैं

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों का टीकाकरण घर-घर जाकर किया जा रहा हैं और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों व निर्वाचन कार्य में तैनात किये गये कार्मिकों को बूस्टर डोज भी सभी वैक्सीनेशन केन्द्रों में लगायी जा रही हैं। जिलाधिकारी से सभी आम जनता से अपील की है कि वे कोविड-19 की दोनो डोज को अवश्य रूप से लगा लें तथा जिन लोगों का तीन माह का समय पूर्ण हो चुका है।  वह अपनी बूस्टर डोज भी अवश्य लगायें।

भीड़-भाड वाले स्थानों पर जाने से बचें और मास्क का प्रयोग हमेशा करें

उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुये सभी लोग अपने घर व आस-पास के लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित भी करें ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि हम कोरोना को तभी हरा पायेंगे जब सभी लोग वैक्सीनेट होंगे। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़-भाड वाले स्थानों पर जाने से बचें और मास्क का प्रयोग हमेशा करें।

Exit mobile version