Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में डाॅक्टर पर बाहर से दवा लिखने व धमकाने का आरोप, परिजनों ने कोतवाली में सौंपी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में एक चिकित्सक पर मरीज को बाहर से दवा मंगाने व धमकाने का आरोप लगा है।

कोतवाली में सौंपी तहरीर

जिसके बाद अब इस मामले में मरीज के परिजनों ने कोतवाली में चिकित्सक के खिलाफ तहरीर सौंपी है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लेकर चिकित्सक की सेवा समाप्ति को लेकर कार्रवाई की गई है।

अस्पताल से बाहर की लिखवाई दवा

दरअसल अल्मोड़ा जिला अस्पताल में नाक की सर्जरी के लिए एक मरीज को भर्ती किया गया। जिनसे टीएडएम कंपनी के माध्यम से ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता ने मरीज के परिजन से जबरन बाहर की दवा लिखवाई। वहीं मरीज के तीमारदार ने बीते दिन यहां निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य सचिव को चिकित्सक की शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाये कि चिकित्सक ने अपने लाभ के चलते उनसे बाहर हजार रुपये की दवा मंगाई गई। जबकि उन्होंने अस्पताल में अपना आयुष्मान कार्ड लगाया था। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा। साथ ही मरीज को जबरदस्ती डिस्चार्ज और कोरे कागज में हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। जिसका विरोध करने पर धमकाया गया।

Exit mobile version