Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चंद्र ग्रहण के दौरान बंद रहें जागेश्वर धाम, नंदा देवी समेत अन्य मंदिरों के कपाट, ग्रहण के बाद देवताओं की पूजा अर्चना के बाद खोले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते जिलेभर के मंदिरों के कपाट बंद रहे।

मंदिरों के कपाट बंद

आज सुबह से सूतक काल शुरू हुआ। मंगलवार सुबह 6:20 बजे चंद्र ग्रहण शुरू हुआ। पुरोहित प्रमोद कुमार लोहनी ने बताया कि हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण के दिन सभी प्रमुख मंदिरों के द्वार ग्रहण खत्म होने तक बंद रखे जाते है। इसके अलावा मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दिन भोजन आदि खाद्य पदार्थों में भी तुलसी की पत्ती डालकर ही उन्हें ग्रहण किया जाता है। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण शाम 6.50 बजे समाप्त हो गया था, जिसके बाद लोगों ने स्नान शुद्धि करके पुन अपने देवताओं की पूजा अर्चना यथावत आरंभ की मंदिर के कपाट खोले। जिसमें ग्रहण के चलते प्रसिद्ध नंदादेवी, जागेश्वर धाम, बद्रेश्वर, रत्नेश्वर आदि मंदिरों के कपाट बंद रहे।

Exit mobile version