Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब के नशे में कार दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने लिया यह एक्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वाहन किया सीज

इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस के चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी द्वारा भिकियासैंण क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी,इस दौरान वाहन सं0- UK18-G-2023 आल्टो कार चालक नवीन चन्द निवासी सल्ट शराब के नशे में लहराते हुए खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

Exit mobile version