अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक आर्टिका कार चालक द्वारा अनाधिकृत रुप से नीली-लाल बत्ती व हूटर लगाकर प्राइवेट वाहन में किच्छा से बागेश्वर बुकिंग में सवारी लेकर जा रहा था जिसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20,000 रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया। साथ ही 03 मोटर साइकिल सीज की गयी है जिसमें 02 बिना कागजात और 01 चालक द्वारा 04 सवारी बैठाकर वाहन चलाया जा रहा था।
सत्यापन अभियान
इसके अलावा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 03 ठेकेदारों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 5,000-5000 रुपये के कुल ₹15,000 रुपये का नगद चालान किया गया।