Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्वारब और कैंची की समस्या से पूरा कुमाऊं परेशान, 22 मई को करेंगे डीएम कार्यालय का घेराव, कुमाऊं भर से शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता- भूपेंद्र सिंह भोज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बुधवार को एक बयान जारी किया।

जारी किया प्रेस बयान

जिसमे उन्होंने कहा कि क्वारब और कैंची की समस्या से पूरा कुमाऊं परेशान है। इसके बावजूद भाजपा सरकार व प्रशासन समस्या पर आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जिलों से तराई को आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। अल्मोड़ा से निकली एंबुलेंस को हल्द्वानी पहुंचने में सात से आठ घंटे का समय लग रहा है। कारोबारियों का व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे कुमाऊं के कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

जिस पर उन्होंने ऐलान किया है कि सरकार को नींद से जगाने के लिए वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से सलाह लेकर 22 मई को डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। जिसमें प्रदेश स्तर के नेता और कुमाऊं के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। नेतृत्व प्रदेश अध्य्क्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्य्मंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल, उप नेता सदन भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा आदि करेंगे।

Exit mobile version