Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। आज जिलेभर के 11 विकासखंडों में परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें कुल पंजीकृत 899 छात्र-छात्राओं में से 819 ने परीक्षा दी। जबकि 80 छात्र अनुपस्थित रहे।

कोविड नियमों को ध्यान में रखकर परीक्षा कराई गई:

रविवार को जिले के 11 विकासखंडों में आयोजित परीक्षा सुबह एक पाली में संपन्न कराई। कोविड नियमों के तहत सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं का थर्मंल स्क्रीनिंग और सेनेटाइज कर केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

11 विकासखंडों में परीक्षा संपन्न कराई गई:

परीक्षा नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी शुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि हवालबाग, ताड़ीखेत, सल्ट, चौखुटिया, भैंसियाछाना, भिकियासैंण, लमगड़ा, ताकुला, धौलादेवी, द्वाराहाट और स्याल्दे में राजीव गांधी नवोदय परीक्षा आयोजित की गई।

कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा:

उन्होंने बताया कि यह कक्षा छह लिए प्रवेश परीक्षा थी। जिसमें जिले भर में कुल 91.21 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

Exit mobile version