Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया परिवार, फैली गैस, समय रहते पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 04.01.2025 को कोतवाली रानीखेत चौकी मजखाली में एक सूचना प्राप्त हुई। जिसमें बताया कि ग्राम डिगोटी में एक परिवार के चार सदस्य उल्टियाँ करने के उपरान्त बेहोश हो गए हैं।

सभी अस्पताल में भर्ती

जिसके बाद सूचना पर प्रभारी चौकी मजखाली उ0नि0 कृष्ण कुमार टीम के साथ पंहुचे और अचेत अवस्था में मिले परिवार के बुजुर्ग, उनकी पुत्री व दो बच्चों को निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने पर चारों लोगों की जिंदगी बच पायी। बताया कि संभवतः कमरे में जल रही अंगीठी की गैस के कारण यह घटना घटी होगी।

Exit mobile version