Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, कई दशकों से शिव भक्तों की जुड़ी है आस्था

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नैड़ी कुंवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पिपलेश्वर महादेव मंदिर नैड़ी, कुँवाली में स्थित एकमात्र पौराणिक शिव मंदिर है। जहां पर कई दशकों से शिव भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। अब यहां मंदिर में मुख्य मंदिर एवं अन्य मंदिरो का जीणोद्धार एवं सौंदर्यकरण संबंधित अन्य कार्य संचालन हेतु कुछ अहम निर्णय सरकार द्वारा लिए गए हैं।

जताया आभार

इस संबंध में मंदिर कमेटी के सचिव हेमंत कुमार आर्या ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्य की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति दिलाने के लिए सीएम और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आभार जताया। साथ में उनकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद्र, व्यवस्थापक सुरेश राम, कोषाध्यक्ष मदन लाल, तारी राम, कुंदन राम और अन्य सभी मंदिर कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया हैं। साथ में मंदिर परिसर के जलघाट में सौंदर्यकरण भक्तो का आकर्षण का केंद्र बन रहा है। ग्रामीण लंबे समय से मंदिर का सौंदर्यीकरण करने की मांग कर रहे थे। अब स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

Exit mobile version