Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देघाट में भगवती मंदिर के पास भगवान महाकाल की विशालकाय मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ी भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भिकियासैंण (अल्मोड़ा) के स्याल्दे विकासखंड के देघाट में भगवान शिव की प्रतिमा लगी है।

भंडारे का हुआ आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिनो और मसाणगढ़ी नदियों के संगम स्थल पर भगवती मंदिर के पास भगवान महाकाल की विशालकाय मूर्ति की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा हुई। जिसमें 35 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और प्रसाद ग्रहण किया।

Exit mobile version