Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर से नाराज होकर निकली युवती, पुलिस को सर्विलांस सेल की मदद से कर्णप्रयाग से सकुशल मिली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 22.12.2023 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में सूचना दी कि उसकी पुत्री, उम्र-21 वर्ष किसी बात से नाराज होकर बिना बताये घर से कहीं चली गयी है, जिसकी ढूढ़खोज करने पर कही कुछ पता नही चल पा रहा है। जिस पर थाना चौखुटिया में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।

सकुशल बरामद किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवती की संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा युवती को दिनांक- 26.12.2023 को कर्णप्रयाग क्षेत्र, जनपद चमोली से सकुशल बरामद किया गया।

परिजनों के सुपुर्द किया
  
बरामदगी के उपरांत युवती व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 बृज मोहन भट्ट , थाना चौखुटिया
2-म0कानि0 पार्वती थाना चौखुटिया
3-कानि0 इंदर कुमार, साइबर सेल
4- कानि0 बलवंत प्रसाद, साइबर सेल

Exit mobile version