Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देशभर को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आरोपियों को बचाने में लगी हुई है सरकार- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा क्षेत्र मे जुलुस और भाजपा का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कर जताई नाराजगी

इस मौके पर अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि
उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक बेटी की हत्या नहीं, बल्कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति का जीवंत प्रमाण है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि “अंकिता को न्याय दिलाने के बजाय भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। इतने गंभीर मामले में अब तक मुख्य साजिशकर्ताओं को बचाया जाना सरकार की नीयत पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।”

कहीं यह बात

उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े साक्ष्यों को जानबूझकर कमजोर किया गया, बुलडोजर चलाकर सबूत मिटाने की साजिश रची गई और वीआईपी कनेक्शन को बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा कि “प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि भाजपा सरकार किसे बचा रही है? यदि सरकार में नैतिक साहस है तो इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए।” उन्होंने मांग की कि सभी दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए। पीड़िता के परिजनों को शीघ्र न्याय व सरकार इस मामले में अपनी भूमिका को सार्वजनिक करे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी और सड़कों से लेकर सदन तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।

रहें उपस्थित

इस मौके पर गोविंद सिंह कुंजवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह भोज जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा, पीतांबर पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा, मनोज रावत ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा, महेंद्र सिंह मेर पूर्व प्रमुख लमगड़ा, दीवान सिंह सतवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यों, देवेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूरन बिष्ट प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी, रजनी फर्त्याल जिला पंचायत सदस्य डोल, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, गोपाल सिंह चौहान पीसीसी सदस्य, हेम कुमार आर्या न्याय पंचायत अध्यक्ष ढ़ौरा, पूरन पाण्डे न्याय पंचायत अध्यक्ष जलना, राजेंद्र सिंह बेलवाल न्याय पंचायत अध्यक्ष सिरसोड़ा, त्रिलोक सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष उन्यूड़ा, रमेश बिष्ट न्याय पंचायत अध्यक्ष पुभाऊ, धन सिंह फर्टियल न्याय पंचायत अध्यक्ष शहरफटक, पान सिंह बरगली न्याय पंचायत अध्यक्ष बक्सवाद, शिव राम आर्य , सतीश पंत, दान सिंह बोरा, दीपक मलाड़ा, मोहन नगरकोटी, पंकज कुमार, करन बिष्ट, जीवन बिष्ट , गोकुल गोस्वामी, गोपाल मेहरा, चंदन बोरा, जसवंत सतवाल , पान सिंह सतवाल , रमेश बिष्ट , अनिल मेर, बिशन राम, कविता बोरा, रजनी आर्या, तारा देवी, किरण रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य, अंकिता रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य, इंद्रा देवी , हेमा देवी, गंगा देवी उपस्थित रहे।

Exit mobile version