Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस परिवार की महिलाओं की मेहनत लाई रंग, स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनी मशरूम उत्पादन के संग

अल्मोड़ा: डॉ0 अलकनन्दा अशोक, अध्यक्ष UPWWA महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढने हेतु लगातार प्रेरित करने के साथ साथ विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे है।

14 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन शुरू किया

जिलाध्यक्ष उपवा श्रीमती हेमा बिष्ट महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को बटन मशरूम उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया जिससे 14 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन शुरू किया।
अथक मेहनत के फलस्वरुप मशरूम की अच्छी फसल हुई।

12 कि0ग्रा0 मशरूम विक्रय किया गया

उपवा के तत्वाधान में  दिनांक 03.11.2021 को पुलिस लाईन में लगे दीपावली मेले में अपना मशरूम स्टाँल लगाकर 12 कि0ग्रा0 मशरूम विक्रय किया गया जिससे महिलाओं को उनकी मेहनत का फल मिलने लगा है।
महिलाएं काफी खुश है एवं उपवा अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महोदया की सराहनीय पहल हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version