Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक व एकता का प्रतीक ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव भव्य रूप से होगा आयोजित, जानें कहां होगा रावण परिवार के पुतलों का दहन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में धूमधाम व भव्य रूप से दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

दिया जाएगा भव्य रूप

जिस पर दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में बीते कल गुरुवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में दशहरा महोत्सव समिति की बैठक हुई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में तय हुआ कि इस बार रावण परिवार के पुतलों का दहन हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में होगा। कहा कि दर्शकों और नगरवासियों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिससे अल्मोड़ा की सांस्कृतिक परंपरा को और मजबूती मिलेगी।

बैठक का आयोजन

अजीत कार्की, दीप लाल साह, धर्मेंद्र बिष्ट, वैभव पांडे, किशन लाल, हरीश कनवाल, हितेश नेगी, परितोष जोशी, दीप सिंह डांगी, जगदीश वर्मा, कपिल मल्होत्रा, दीप जोशी, तारा चंद जोशी, आनंद बगड़वाल, मनोज सनवाल, कृष्ण बहादुर, कुलदीप मेर, अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, भगत, राजेंद्र तिवारी, उज्जवल जोशी ,पंकज सिंह कनवाल ,सूरज वाणी ,शरद अग्रवाल, दिनेश मठपाल, विनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version